¯
इसके बारे में:
पूरा नाम: प्लाट्फ़ोर्म फ़ोर इफ़ेक्टिव एन्फ़ॉर्स्मेंट फ़ोर नो चाइल्ड लेबर (Platform for Effective Enforcement for No Child Labour- PENCIL)
इसे 2017 में लॉन्च किया गया था।
उद्देश्य: यह बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी प्रवर्तन और राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (National Child Labour Project-एनसीएलपी) योजना के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है।
घटक: पेंसिलपोर्टल (pencil.gov.in) में विभिन्न घटक हैं: बाल ट्रैकिंग प्रणाली, शिकायत कॉर्नर, राज्य सरकार, राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना और अभिसरण।
विशेषताएं:
पोर्टल केंद्र सरकार को राज्य सरकारों, जिलो और सभी परियोजना समितियों एवं आम जनता से जोड़ता है।
पेंसिल पोर्टल पर किसी के द्वारा भी बाल श्रम के संबंध में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। इस शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित नोडल अधिकारी को सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से सौंपा जाता है।
कार्यान्वयन की स्थिति: PENCIL पर प्राप्त बाल श्रम की 1010 शिकायतों में से जिला नोडल अधिकारियों ने 361 शिकायतें हल की हैं।
राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (National Child Labour Project-NCLP)
राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (NCLP) बाल श्रम के पुनर्वास के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है।
इस योजना के तहत, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में जिला परियोजना समितियों को सीधे धनराशि प्रदान की जाती है। यह राशि विशेष प्रशिक्षण केंद्रों को चलाने के लिए गैर-सरकारी संगठनों / स्वैच्छिक एजेंसियों आदि को आवंटित कर दी जाती है।