सिफलिस (Syphilis) क्या है?

July 15, 2024

मुंबई एड्स नियंत्रण सोसायटी (MDACS) के 2018-19 और 2022-23 के बीच के आंकड़ों के अनुसार, बेहतर जाँच के कारण सिफलिस के 6,000 से ज़्यादा मामलों का पता चला है। यह एक यौन संचारित रोग है, जो मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंधों से जुड़ा है।

सिफलिस के बारे में:

  • यह एक यौन संचारित संक्रमण (STI) है, जिसका उचित समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। 

  • यह ट्रेपोनेमा पैलिडम (Treponema pallidum) नामक जीवाणु के कारण होता है। 

  • संक्रमण होने के बाद, सिफलिस जीवाणु बिना किसी लक्षण के कई वर्षों तक शरीर में रह सकता है। लेकिन संक्रमण फिर से सक्रिय हो सकता है। 

  • संचरण: 
    • सिफलिस लोगों को आमतौर पर इस रोग से पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ यौन संपर्क से होता है।  

    • यह गर्भावस्था, प्रसव और कभी-कभी स्तनपान के दौरान माँ से बच्चे में भी स्थानांतरित हो सकता है। 
  • लक्षण: 

    • यह रोग कई चरणों में विकसित होता है। इसके लक्षण प्रत्येक चरण में अलग-अलग होते हैं और अक्सर दर्द रहित होते हैं। 

     

    • यह बीमारी एक घाव के रूप में शुरू होती है, जो अक्सर दर्द रहित होता है और आमतौर पर जननांगों, गुदा या मुंह पर दिखाई देता है।

     

    • कभी-कभी यह आस-पास के लिम्फ नोड में सूजन का कारण बनता है।

     

    • यदि व्यक्ति इसका इलाज नहीं करवाते हैं, तो सिफलिस आमतौर पर हाथों और पैरों पर खुजली रहित त्वचा के दाने का कारण बनता है।

     

    • कई लोगों को वर्षों तक इसके लक्षण नज़र नहीं आते। लक्षण कभी दूर हो जाते हैं और पुनः वापस भी आ सकते हैं।

     

    • यह हृदय, मस्तिष्क, मांसपेशियों, हड्डियों और आँखों को स्थायी रूप से नुकसान पहुँचा सकता है।
  • उपचार:

    • सिफलिस का इलाज संभव है और इसे ठीक किया जा सकता है। इसे विशेषकर शुरुआती चरणों में एंटीबायोटिक दवाओं से ठीक करना आसान है।

     

    • सिफलिस के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली दवा पेनिसिलिन है।